बीजेपी की इस महिला सांसद के डांस पर बरसे ३ करोड़ रुपए, देखे विडियो

सोमनाथ में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी की महिला सांसद मदाम ने डांस भी किया और 50, 100, 500 और 1000 के नोट उड़ाए। इस दौरान सांसद के समर्थकों ने भी जमकर मौज मस्ती की। हालांकि पूनम ने इसका बचाव करते हुए कहाकि यह सौराष्ट्र की परंपरा है। न तो ऎसा पहली बार हुआ है और न ही यह अंतिम बार है। यह पैसे बांटना नहीं बल्कि अभिवादन है। इन पैसों से लड़कियों के हॉस्टल और गौशाला बनाई जाएगी।

बीजेपी के इस महिला सांसद के डांस पर बरसे ३ करोड़ रुपए, देखे विडियो

गौरतलब है कि पूनम के पिता खंभालिया से 1972-1990 के बीच चार बार निर्दलीय विधायक रहे। जामनगर से पूर्व कांग्रेस सांसद विरकाम मदाम उनके दूर के अंकल है। भाजपा नेताओं की उपस्थिति में पैसे बरसाने की घटना पहली बार नहीं हुई है। हाल ही में जूनागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान गुजरात भाजपा अध्यक्ष आरसी फलदू की मौजूदगी में भी पैसे उड़ाए गए। हालांकि बाद में वे पैसे गौशाला को दान कर दिए गए।

Back to top button