बीजेपी नेता गुंडागर्दी खुलेआम आप नेता की धुनाई

aap-parshad-rajesh-kumarबीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी किस कदर बढ़ती जा रही है इसका एक नमूना दिल्ली नगर निगम की संयुक्त बैठक में देखने को मिला. गुरूवार को रामलीला मैदान में हुई नगर निगम की बैठक में बीजेपी के पार्षदों ने मिलकर आप पार्टी के पार्षद राजेश कुमार की जमकर धुनाई कर दी. इस मामले में आम आदमी पार्टी के पार्षद   राजेश कुमार ने 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

बताया जा रहा है कि बैठक में बीजेपी के पार्षद अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की बुराई कर रहे थे. जब राजेश कुमार ने इसका विरोध किया तो बीजेपी के कुछ  पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भरी सभा में राजेश के सिर पर लगी हुई आम आदमी की टोपी को उतारते हुए पिटाई शुरू कर दी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी गुंडों की पार्टी है और वो दलितों को अपने पैरों तले कुचलना चाहती है.

 
 
Back to top button