बीजेपी की सरकार जमीन की लुटेरी: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बीजेपी की सरकारें जमीन की लुटेरी हैं। यह आदिवासियों का जमीन पूंजी पतियों के लिए जबरन लूट लेती हैं।

पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी सिमडेगा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी हेलीकॉप्‍टर को देखकर उपस्थित जनसमूह झूम उठे। राहुल गांधी ने अपना भाषण शुरू किया।

उन्‍होंने पहले झारखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं आरपीएन सिंह, सुबोधकांत सहाय आदि नेताओं का नाम लिया। उन्‍होंने कहा कि बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा को याद किया और कहा कि उन्‍होंने रास्‍ता दिखाने का काम किया है।

झारखंड में धन की कोई कमी नहीं है। उन्‍होंने जल-जंगल-खनिज आदि गिनाए और कहा कि यह चीजें छतीसगढ़ में भी है। वहां एक साल के अंदर कांग्रेस ने छतीसगढ़ का चेहरा बदल दिया।

Back to top button