बीएमसी नतीजों के बाद शिवसेना ने BJP पर किया बड़ा हमला

बीएमसी चुनाव के परिणाम आ गए और बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। वैसे शिवसेना इस चुनाव में बड़ी पार्टी बनकर जरुर उभरी है लेकिन चर्चा बीजेपी की सबसे ज्यादा हो रही है। मुंबई और बीएमसी हमेशा से शिवसेना की गढ़ मानी जाती रही है। लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी 82 सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। वैसे शिवसेना 84 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी ताकत को दिखा दिया है।
बड़ी खबर: सीएम अखिलेश ने पीएम मोदी को दी ये बड़ी चुनौती, कहा…
चुनाव परिणाम के आने के बाद एक बार फिर से शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से कहा है कि ” अभी लड़ाई जारी है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि मुंबई की जनता ने उनपर एक बार फिर से भरोसा दिखाया है। पिछले पचास सालों से मुंबई पर शिवसेना का राज रहा है और बीएमसी में सेना की सत्ता। शिवसेना ने लिखा कि थाणे में मन की बात नही सिर्फ काम चलता है। यही कारण है की जनता ने उन्हें आगे लाया।
शिवसेना ने लिखा कि चुनाव के परिणाम यह बतातें हैं कि मराठी माणूस के साथ साथ सभी भाषा के लोगों ने शिवसेना को वोट दिया है। शिवसेना ने कहा कि बीजेपी बीएमसी में जीती जरूर लेकिन हमें नहीं हरा पाई। वही सेना ने बीएमसी में अपने मेयर होने की बात भी कही है। गौरतलब हो कि शिवसेना को बीएमसी चुनाव में 84 सीटें और बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल कर लीया है।





