बीएमसी चुनाव 2017: किस पार्टी का होगा मेयर, गठबंधन पर नहीं बन रही बात!

मुंबई​ : बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव परिणामों में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी दोनों को 80 से अधिक सीटें मिली हैं लेकिन बहुमत दोनों के ही पास नहीं है ऐसे में इस बात पर पेंच फंस गया है कि आखिर मुंबई का मेयर कौन बनेगा। माना जा रहा है कि मेयर के पद पर ताजपोशी के लिए पार्टियों को गठबंधन करना होगा। मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि गठबंधन होगा किन पार्टियों के बीच। क्या शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन करेंगी या फिर गठबंधन के लिए अन्य दलों से साझेदारी करनी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। आखिर सवाल यह है कि सत्ता का ऊॅंट किस करवट बैठेगा। गौरतलब है कि 227 सीट वाले बीएमसी में शिवसेना को 84 सीटें मिली हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी को 82 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए शिवसेना को 30 सीटों की ओर जरूरत है जबकि भाजपा को 32 सीटों की ओर दरकार है।

बीएमसी चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का पुराना प्यार है इस प्यार से कोई न कोई परिणाम निकल जाएगा। माना जा रहा है कि शिवसेना और भाजपा के साथ न होने पर एनसीपी की 9 सीट, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की 7 सीट और 14 अन्य पर मेयर के चुनाव की निर्भरता हो सकती है, क्योंकि शिवसेना और बीजेपी दोनों के ही कांग्रेस से हाथ मिलाने की उम्मीद ना के बराबर है.

Back to top button