बीआरसी पर 3.40 लाख छात्रों को जूते-मोजे उपलब्ध कराए जाएंगे

शासन ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए जूते-मोजे की आपूर्ति शुरू करा दी है। यहां विभिन्न ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 3.45 लाख जोड़ी जूते व सात लाख जोड़ी मोजे भेजे गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को इन्हें बच्चों में वितरित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने शासन के निर्देश पर कक्षा एक से आठ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी है। पढ़ाई के लिए पाठ्य पुस्तकों के साथ ही जूते-मोजों की आपूर्ति कराई जा रही है। विभाग की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर गुणवत्ता की जांच के साथ ही वितरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 3.40 लाख छात्रों को जूते-मोजे उपलब्ध कराए जाएंगे। परियोजना कार्यालय से सामग्रियों की आपूर्ति होते ही बीआरसी पर भेजा जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि जूते व मोजे प्राप्त हुए हैं। इसे ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजा जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों को वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button