बिहार: 2000 से ज्यादा कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर की बहाली

बिहार के सभी अंचलों में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम बनाया जाएगा। कार्य संचालन के लिए 2136 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की बहाली होगी। रिकॉर्ड रूम निर्माण के लिए भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय सभी जिलाधिकारियों को पैसे देगा। प्रति अंचल 20 लाख 10 हजार दिए जाएंगे। पहले चरण में 134 अंचलों में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम और यहां के लिए उपस्कर एवं उपकरण के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। 134 अंचलों में ऐसे रिकॉर्ड रूम बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनेहरा मौका, बस एक दिन का आपके पास समय

चालू वित्तीय वर्ष में सभी डीएम को 35 करोड़ 13 लाख 95 हजार की राशि भेजी जा रही है। शेष अंचलों के लिए 107 करोड़ 33 लाख स्वीकृत हो गए हैं। इससे अगले वित्तीय वर्ष में दिया जाएगा। एक रिकॉर्ड रूम के संचालन के लिए चार कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली की जानी है। कैबिनेट से सहमति मिलने के बाद 2136 डाटा एंट्री ऑपरेटर की बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। इन कर्मियों के वेतन पर सालाना 66 करोड़  64 लाख खर्च होंगे। मॉडर्न रिकॉर्ड रूम में अपडेट मानचित्र एवं खतियान की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध रहेगी। अंचल स्तर भूस्वामियों को शीघ्रता से भू अभिलेखों की कंप्यूटराइज कॉपी दी जा सकेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button