बिहार विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी कर दी गई

विधान परिषद की दो सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव की मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। सात जून को वोटिंग होगी। बिहार की जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहा है वह भाजपा एमएलसी सूरजनंदन प्रसाद और राजद के सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसीन के असामयिक निधन से रिक्त हुए हैं।
28 मई नामांकन की अंतिम तारीख होगी। 29 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 मई तक नाम वापस लिए जाएंगे जबकि 7 जून को सुबह 9 से 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे मतों की गिनती होगी। 10 जून से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
बता दें कि सूरजनंदन का निधन 30 दिसम्बर 2018 को हो गया था। एमएलसी के रूप में इनका कार्यकाल 6 मई 2020 तक था जबकि स्व. मोहसीन का टर्म 6 मई 2024 तक का था। खुर्शीद मोहसीन 12 जनवरी 2019 को दिवंगत हो गए थे।





