बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, बैलगाड़ी से पहुंचे कांग्रेस विधायक

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा के गेट पर धान का क्रय नहीं होने के मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर तंज कसा । आज से शुरु हुआ बजट सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के हमले का जवाब देेने की रणनीति बनाई है। 






