बिहार में मुर्गे की हत्या से पुलिस के छूट रहे पसीने, पूरा मामला होश उड़ा देने वाला…

बिहार पुलिस भी क्या क्या करे? आए दिन मर्डर, चोरी, लूटपाट से जूझती पुलिस अपराधियों को पकड़ने का दावा करती है। लेकिन इन दिनों बिहार में पुलिस एक मुर्गे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। ये मामला ऐसा है कि  कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के तिरोजपुर की पुलिस इस केस को लेकर खुद हैरान है। पुलिस फिलहाल मुर्गे के हत्यारे को ढूंढने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव की निवासी कमला देवी ने एक मुर्गा फार्म खोल रखा है। एक दिन पड़ोसी ने दौड़ाकर एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला। मुर्गा की हत्या के इस मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।

मुर्गा फार्म चलाने वाली कमला देवी ने अपने मुर्गा की हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी जांच करने की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। अब पुलिस कातिल की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक कमला देवी के पड़ोसी ने दौड़ाकर मुर्गा को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद विवाद शुरू हुआ तो आरोपियों ने मुर्गा फार्म चलाने वाले कमला देवी और उसके पुत्र इंदल को पीट पीटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद पीड़ित कमला देवी ने दुर्गावती थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर व गया में वायु प्रदूषण की स्थिति हो गई चिंताजनक, कम कर रही उम्र के 7.7 साल.

दिलचस्प मामला ये भी है कि मुर्गा का पोस्टमार्टम प्रखंड पशु अस्पताल में भी कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच मुर्गे की मौत मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज करा ली गई है।

उधर डाक्टर के बयान से मामला और पेचीदा हो गया है। मुर्गे का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया मुर्गा के गर्दन पर ब्लड रुकने का प्रमाण मिला है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। वहीं कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने एक न्यूज चैनल को बतया है कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई  है और छानबीन जारी है।

Back to top button