बिहार की तर्ज पर केंद्र में भी लागू हो अतिपिछड़ा आरक्षण : सीएम नीतीश

पटना में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नीतीश ने कहा कि जातिगत जनगणना से कई समस्याएं दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत ही रहे यह जरूरी नहीं है। आखिर कब तक ये नियम 50 प्रतिशत तक ही बना रहेगा। उन्होंने आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाने पर विचार करने की बात कही है।बिहार की तर्ज पर केंद्र में भी लागू हो अतिपिछड़ा आरक्षण : सीएम नीतीश

नीतीश ने कहा कि आज गरीबी के कारण कई लोग पढ़ाई छोड़ देते हैं इसका ख्याल रखते हुए हमने नई योजना की शुरुआत की। नई योजना के तहत यूपीएससी का पीटी पास होने पर एक लाख रुपये मिलेगा वहीं वाहन खरीदने के लिए भी सरकार एक लाख रुपये  की छूट दे रही है।

Back to top button