बिहारः डिप्टी मेयर को सरेआम गोली मारी, हालत नाजुक

बिहारः डिप्टी मेयर को सरेआम गोली मारी, हालत नाजुक
बिहारः डिप्टी मेयर को सरेआम गोली मारी, हालत नाजुक

एजेंसी/ पटना। गुरुवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने आरा जिले के डिप्टी मेयर बसंत सिंह को सरेआम गोली मार दी और फरार हो गए। डिप्टी मेयर स्थानीय मौलाबाग के निवासी हैं और आज सुबह वे मॉर्निंंग वॉक के लिए घर से निकले थे।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत सिंह आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और घर से थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि एेसे में तीन हथियारबंद अपराधियों ने बिल्कुल पास से गोली मार दी। गोली उनके कमर में लगी और वे तुरत निढाल होकर गिर पड़े। लोगों ने तुरत उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

पटना के एक निजी क्लिनिक में उन्हें तुरत भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि अॉपरेशन चल रहा है उनकी स्थिति गंभीर है। घटना की जानकारी लेने पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह, विधान पार्षद राधाचरण साह और मेयर सुनील कुमार भी अस्पताल पहुंचकर उनके बारे में जानकारी ली।

 
 
Back to top button