बिल्कुल भी नहीं जानते होगे अंडे से जुड़े ये अनोखे राज ऐसे बताता हैं इंसान की पहचान…

आपको अंडा उबला हुआ, फ्राई किया हुआ या और या किसी अन्य रूप में पकाकर खाना अच्छा लगता है, उससे न केवल जीभ के स्वाद का पता चलता है, बल्कि आप अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। जी हां ये हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में आए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। 

ब्रिटिश एग इंडस्ट्री काउंसिल के लिए किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 1,010 वयस्कों से बात की और पाया कि अधपका अंडा खाने वालों को घूमना पसंद होता है। उबला अंडा खाने वालों को संगठित होकर रहना अच्छा नहीं लगता। फ्राई किया हुआ अंडा खाने वाले लोगों की यौन इच्छा तीव्र होती है।

अंडे की भुर्जी जिन्हें पसंद होती है, वह लोग दूसरों के प्रति गहरा लगाव रखते हैं, जबकि आमलेट खाने वाले लोग खुद को अनुशासित रखते हैं। ‘डेली मेल’ की खबर में कहा गया है कि अध्ययन के अनुसार, अधपका अंडा खाने वाले लोगा आम तौर पर खुश रहते हैं। उबला अंडा खाने वालों के तलाक लेने की आशंका अधिक होती है।

तला हुआ अंडा खाने के शौकीन अक्सर दक्ष और कामकाजी होते हैं। भुर्जी के दीवाने अक्सर नि:संतान लोग होते हैं। ब्रिटिश एग इंडस्ट्री काउंसिल के एंड्रयू जोरेट ने कहा, आश्चर्यजनक है कि किसी के अंडा खाने के पसंदीदा तरीके से उसकी आदतों के बारे में पता लगाया जा सकता है।

Back to top button