बिना मेकअप के करीना कपूर ने ली सेल्फी, यूजर ने लिखा कि ‘हे भगवान… भयानक’..!!!!

करीना कपूर इन दिनों इटली के टस्कनी मेें पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं। 38 वर्षीय एक्ट्रेस की एक सेल्फी सामने आई है जिसमें उन्होंनेे हॉल्टर नेक फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी है। इस दौरान करीना ने कोई मेकअप नहीं किया है। उनकी यह तस्वीर एक फैन पेज से शेयर की गई है।

करीना बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अक्सर बिना मेकअप के स्पॉट की जाती रही हैं। बिना मेकअप के भी करीना उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स को ये कहां रास आने वाला था सो उन्होंने भद्दी टिप्पणी करनी शुरू कर दी।

एक यूजर ने लिखा कि ‘हां, अब उम्र हो गई है।’, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘हे भगवान… भयानक’। एक अन्य ने लिखा कि ‘भयानक चेहरा’।

इस तस्वीर में करीना और सैफ एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को करीना की स्टाइलिश पूनम अदमानिया ने शेयर किया है। तस्वीर के साथ कैप्शन भी दिया है- ‘सोकिंग इन द सन।’ इन तस्वीरों के अलावा कई और तस्वीरें हैं जिसमें करीना और सैफ तैमूर के साथ इटली घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें, करीना और सैफ हर साल तैमूर के साथ समर वकेशन पर जाते हैं और इस बार उन्होंने अपने इस हॉलीडे के लिए इटली को चुना। काम की बात करें तो सैफ अली खान जल्द सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं तो वहीं करीना गुड न्यूज फिल्म में दिखेंगी।





