बिना परिवार के बेटी के साथ ऐश्वर्या ने यहां पर ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

ऐश्वर्या राय बच्चन 44वां जन्मदिन मनाने यहां पहुंची। पति समेत बच्चन परिवार को कोई भी सदस्य उस समय ऐश्वर्या के साथ नहीं था। 

 

मुंबई स्थित गणपति का आशीर्वाद लेने सिद्धि विनायक मंदिर में ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। मजेदार बात ये है कि पत्नी ऐश्वर्या के 44वें जन्मदिन पर पति अभिषेक बच्चन कहीं भी नजर नहीं आए।

बात करें जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या की ड्रेस की तो, उन्होंने सफेद रंग का बहुत ही सिंपल सूट पहना था। वहीं बेटी आराध्या ने भी मां की तरह सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुईं थी। इतनी सिंपल ड्रेस में भी मां-बेटी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

 

बताया जा रहा है ऐश्वर्या ने इस बार अपना जन्मदिन बहुत ही साधरण तरीके से बनाने का फैसला किया था। क्योंकि इस साल मार्च में ऐश्वर्या के पिता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। यही वजह है कि ऐश्वर्या ने इस जन्मदिन पर कोई जश्न नहीं किया।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button