बिना गैस-चूल्हे का इस्तेमाल किए यहाँ की एक महिला कुछ इस तरह से पका रही है खाना, तरीका जानकर…

पुडुचेरी में एक महिला ने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। पुडुचेरी में रहने वाली आरती मोहंती बिना गैस-चूल्हे के सोलर कूकर के जरिए पिछले एक साल से खाना बना रही हैं। यही नहीं वो सोलर इंस्टॉलेशन के जरिए बिजली भी पैदा कर रही हैं। घर के काम के लिए इसे इस्तेमाल किया जा रहा है। जितनी बिजली का इस्तेमाल नहीं होता उसे ग्रिड में वापस भेज दिया जाता है।
यहां घर के कामों के लिए सोलर से उत्पन्न हुई बिजली का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल कर रहीं आरती मोहन्ते के कहा, “हम लगभग एक साल से ‘सन विंग्स’ सोलर कुकर का उपयोग कर रहे हैं। रोज़ाना हम इसमें खाना पका रहे हैं जैसे दाल और चावल। इस कुकर में ये खाना करीब ढेड़ घंटे में तैयार हो जाता है। ऐसा करके पैसे और बिजली दोनों की बचत करते हैं।”
बेहद अनोखा मामला: एक महिला अपनी जीभ पर पाल रही थी इस जीव के 12 बच्चे, जानकर दुनिया हैरान
ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा- ‘शानदार..यह प्रेरणादायक है।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा- ‘ऐसी ही कई चीजें सामने आएंगी।’





