बिजली मंत्रालय ने बताया बिजली बिल कम करने का सबसे कारगार तरीका

सरकार ज्यादा से ज्यादा बिजली खपत को कम करने की कोशिश लगातार कर रही है। इसी क्रम में कदम आगे बढ़ाने के लिए सरकार कम बिजली खपत वाले उपकरणों को और दक्ष बनाने के लिए कदम उठा रही है। अति दक्ष उपकरण कार्यक्रम (एसईईपी) के तहत आने वाले उपकरण मौजूदा बिजली उपकरण की तुलना में कम से कम 25 फीसदी अधिक बिजली की बचत करेंगे।बिजली मंत्रालय ने बताया बिजली बिल कम करने का सबसे कारगार तरीका

इसकी सहायता लेने के लिए आपका बिजली बिल बेहद ही कम आएगा। बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाला ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) स्टार लेबलिंग कार्यक्रम के तहत संबंधित उपकरणों पर बिजली बचत के लगाये जाने वाले सितारे (स्टार लेबलिंग) की तहत अति दश्र उपकरणों के लिए विनिर्माता कंपनियों को अलग निशान (लेबल) उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़े: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हवाई जहाज से पानी का छिड़काव कराना चाहती है केजरीवाल सरकार

इस बीईई के महानिदेशक अभय बाकरे ने कहा, “हमारी स्टार रेटिंग श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उत्पादों की कुशलता को और बढ़ावा देने की योजना है। बीईई एसईईपी के लिये रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया में है। इसके तहत संबंधित उपकरणों को ‘सुपर इफीशिएंट लेबल’ जारी किया जाएगा। बीईई अति दक्ष उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए संबंधित कंपनियों को कानूनी, जरूरी प्रोत्साहन, बैद्धिक संपदा सेवाएं, व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।”

Back to top button