बालक वर्ग में विपुल सिंह व बालिका वर्ग में पूजा ने बाजी मारी….

शहर के उतरौला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। गोंडा व बलरामपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमधेश सहाय व श्रेयस्कर देव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के साथ ही मशाल जलाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन केके सोनी व खेल प्रभारी अर्जुन सिंह ने किया। खेल प्रभारी ने बताया कि पहले दिन बालक व बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। बालिका वर्ग में पूजा यादव प्रथम स्थान, सृष्टि यादव द्वितीय व रीमा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में विपुल सिंह को पहला, वीरेंद्र दूसरा व धीरज चौधरी को तीसरा स्थान मिला। अतिथियों ने प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आइटीआइ बहराइच बीआर वर्मा, एके कनौजिया, अजय प्रकाश नारायण, सुधांशु उपाध्याय मौजूद रहे।

प्रतियोगिता हुई आय

– शहर के एक स्कूल में युवा कल्याण विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता कराई गई। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोकगीत में उन्नति तिवारी, सृष्टि शुक्ला, अनामिका पांडेय ने बाजी मारी। लोकनृत्य में गायत्री, दुर्गा देवी, तबला वादन में संचित तिवारी, अमित कुमार पांडेय, वैष्णवी, बांसुरी वादन में राधारमण पांडेय, कत्थक में अंजुमनाज व जागृति अव्वल रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य आभा सक्सेना, बीओ पीआरडी बलवीर सिंह मौजूद रहे।

Back to top button