बारिश शुरु होने से पहले ही बता देगा यह ‘स्मार्ट अंबरेला

phpThumb_generated_thumbnail (13)एजेन्सी/पेरिस

लोग अक्सर छाता खरीदते हैं कभी कभार हुई बारिश में इस्तेमाल करके भूल जाते हैं। जरूरत पड़ने पर फिर खरीदते हैं और फिर भूल जाते हैं।पर अब एक ऐसा छाता उपलब्ध है जो आपकी इस समस्या को हल करेगा वो भी स्मार्ट तरीके से। पेरिस की एक टीम का दावा है कि उन्होनें एक ऐसा छाता इजात किया है जो बारिश होने से पहले आपको बता सकेगा कि होने वाली है।

साथ ही अगर आप छाते को कहीं भूल गए हैं तो भी यह आपको इसकी चेतावनी दे सकता है। दरअसल इस टीम ने दावा किया है कि यह ‘स्मार्ट अंबरेला’ आपके स्मार्ट फेन से कनेक्ट हो जाता है और आप को मौसम की जानकारी के साथ-साथ अपनी लोकेशन आप को बता सकता है।

chhata

इसके लिए यह आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजेगा। जिसमें बारिश से 15 मिनट पहले आपको मौसम की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इतना ही नहीं यह ‘स्मार्ट अंबरेला’ बर्फीले तूफानों, तेज हवाओं का सामना भी बखूबी करेगा।

साथ ही तापमाप, हवा की गति, बारिश इन सबकी जानकारी आपके स्मार्टफोन पर मुहैय्या कराएगा। अगर आप अपने पुराने छाते को नहीं छोड़ना चाहते तो आप इस ‘स्मार्ट अंबरेला’ से उसे कनेक्ट कर सकते हैं जिसके बाद आपका पुराना छाता भी ‘स्मार्ट अंबरेला’ की तरह काम करेगा।

Back to top button