बारामुला में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, एक एसपीओ व दो जवान शहीद

श्रीनगर। बारामुला जिले के क्रेरी इलाके में सोमवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इस हमले में जबकि सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां घायल जवानों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बारामूला जिले के क्रेरी क्षेत्र में सोमवार सुबह सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान पहले से घात लगाकर छिपे आतंकियों ने अचानक से जवानों पर गोलीबारी कर हमला कर दिया। इससे पहले की जवान मोर्चा संभल पाते आतंकी मौके से भागने में सफल रहे।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल बाहरी क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है, उसके बाद घर-घर की भी तलाशी ली जाएगी।

Back to top button