बारामुला के उड़ी मार्ग पर भूस्खलन, इको पार्क के सामने पहाड़ से गिरा मलबा

बारामुला उड़ी मार्ग पर इको पार्क के सामने सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

सूत्रों के अनुसार पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर खिसक रहे हैं, जिससे वाहन चालक और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण करने की कोशिश शुरू कर दी है।

Back to top button