बाराबंकी: समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का गठन

बाराबंकी । मिशन 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने क़मर कस ली है और इसी क्रम में आज जनपद बाराबंकी में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर पदभार ग्रहण कराया गया।

बतातें चलें कि सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर हाल ही में अखिलेश वर्मा प्रधान सैदखानपुर को पिछड़े वर्ग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था, जिसके बाद से वर्मा ने पूरे जनपद से पिछड़ी जातियों के लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया है।

मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रमुख संतोष वर्मा के बाराबंकी स्थित प्रतिष्ठान लक्ष्मी राइस मिल पर किया गया। पदभार ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में दिनेश निषाद, बाल गोविन्द वर्मा ज़िला उपाध्यक्ष, विजय मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र यादव महासचिव,  राना नफीस, राजेश यादव, राहुल वर्मा, दिलीप गुप्ता कोषाध्यक्ष, महेश कश्यप, रवि विश्वकर्मा, राजेंद्र कौशल, श्रीपाल वर्मा, जितेंद्र यादव, कमलेश शर्मा, दिलीप चौहान शाहरुख क़ुरैशी अरुण पाल आदि लोग शामिल हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हफ़ीज़ अयाज़ उपाध्यक्ष मो०सबाह कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा सचिव वीरेंद्र वर्मा मंडल प्रभारी उमाशंकर यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Back to top button