बाराबंकी: तलाब में डूबने से तीन मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बड्डूपुर (बाराबंकी)। बाराबंकी (Barabanki) में घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ाइनपुरवा मजरे जमुआ में 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव के बाहर कोडरा तालाब में (नारी) कराबुआ बिनाने तालाब को तीनों बच्चे गए थे। रात लगभग 7:30 बजे जब बच्चे घर नहीं वापास आये तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- सीतापुर : ट्रक और मारुति वैन में जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
परिजन पता लगाते जब तालाब पर पहुंचे जहां पर तालाब के अंदर खोजबीन करने लगे तब हीगा रावत की पुत्री शिवानी 10 वर्ष गांव के ही ज्ञानू पुत्र प्रकाश 12 वर्ष ,शिवा पुत्र सुनील 12 वर्ष के शवो को तालाब से बाहर निकाले गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही घुंघटेर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे और शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
The post बाराबंकी: तलाब में डूबने से तीन मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button