बाबा रामदेव व्यापारी को नहीं सौपेंगे पतंजलि की कमान

योग गुरू और पतंजलि के प्रमुख बाबा रामदेव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी कंपनी की कमान कभी भी किसी व्यापारी के हाथों में नहीं सौपेंगे। बाबा का कहना है कि अभी आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है लेकिन भविष्य में किसी सन्यासी पुरूष और महिला को ही आचार्य बालकृष्ण का उत्तराधिकारी बनाया जायेगा।
अभी-अभी: मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, ये चीजें हुईं फ्री
गौरतलब है कि आचार्य बालकृष्ण पतंजलि कंपनी में बतौर सीईओ कार्य देख रहे हैतथा उनके पास कंपनी के 94 प्रतिशत शेयर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालकृष्ण बगैर किसी वेतन से ही कंपनी की सेवा करने में जुटे हुये है।





