वीडियो: देखे कैसे बादलों को चीरकर निकला हवाई जहाज, वीडियो देख दंग रह जाओगे…

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं और इन्हीं में से एक वीडियो है हवाई जहाज का. जहां हवाई जहाज की दमदार एंट्री का एक वीडियो खूब वायरल किया जा रहा है और जिसने भी इस वीडियो को देखा है, वह हैरान हुए बिना नहीं रहा है.

आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ट्विटर पर इस वीडियो को अमीरात एयरलाइंस द्वारा शेयर किया गया है और महज 10 सेकेंड के इस दमदार वीडियो को अब तक दो लाख 79 हजार लोगों के द्वारा देख लिया गया है.

वीडियो: देखे कैसे इस लड़की पर पक्षी ने किया हमला, फिर उसके बाद हुआ कुछ ऐसा जिसे देख…

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट का बताया जा रहा है और इस वीडियो में आप साफ तौर से यह देख सकते हैं कि अमीरात एयरलाइंस का एक विमान बादलों को चीरते हुए कैसे एयरपोर्ट पर दमदार एंट्री मार रहा है. यह नजारा वाकई देखने लायक है. इसे अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं ट्विटर पर इस वीडियो को कई लोगों द्वारा रिट्वीट किया गया है और तरह-तरह के कमेंट्स इस पर किए गए हैं. 

 

Back to top button