बाढ़ पीड़ितों के लिए इन कर्मचारियों ने दिए 1.55 करोड़ रुपये, CM सैनी को सौंपा चेक

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.55 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि SBI के कर्मचारियों द्वारा राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग हेतु एक दिन का वेतन दान कर एकत्र की गई है।

मुख्यमंत्री सैनी को यह चेक SBI के मुख्य महाप्रबंधक (GM) कृष्ण शर्मा, हरियाणा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) नीरज भारती और उप महाप्रबंधक काजल भौमिक ने सौंपा। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने SBI के इस मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग हरियाणा के जरूरतमंद नागरिकों के प्रति बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button