बाजारों का अस्तित्व समाप्त होने की आशंका खत्म – लल्लू सिंह

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह द्वारा अयोध्या बसखारी स्वीकृत मार्ग के मया बाजार, गोशाईगंज, अम्बेडकर नगर बाजार व बसखारी बाजार में बाईपास बनाने के सम्बंध में लिखे गये पत्र के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान करते हुए इसका स्टीमेंट बनाने के लिए आख्या मांगी है। इस विषय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने आदेश जारी किया है। इससे कई बाजारों का अस्तित्व समाप्त होने की आशंका खत्म हो जायेगी।

उल्लेखनीय है कि बाईपास बनाने की मांग को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद लल्लू सिंह से सोमवार को मुलाकात की थी । सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के आदेश के उपरान्त संयुक्त सचिव अभय कमार के द्वारा प्रमुख अभियन्ता लोकनिर्माण विभाग व मुख्य अभियन्ता को आख्या उपलब्ध कराने के विषय में जानकारी दी। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में सांसद लल्लू सिंह द्वारा किये गये अनुरोध के आधार पर स्वीकृति व स्टीमेंट के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित करने की बात भी कही गयी है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मया बाजार, गोसाईगंज बाजार व अम्बेडकर नगर एवं बसखारी बाजार में बाईपास बनाये जाने से बाजारों की अस्तित्व भी विद्यमान रहेगा तथा बेहतर आवागमन की सुविधा भी जनता को मिल सकेगी। संसद ने मुख्यमंत्री द्वारा बाई पास के आग्रह को स्वीकार करने के लिए बधाई भी दी।
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप कुमार जायसवाल, शेखर जायसवाल, विजय लक्ष्मी जायसवाल, विजय कुमार गुप्ता, अवधेश स्वर्णकार, श्रीनाथ अंगियार, बजरंग चौरसिया आदि शामिल थे।
The post बाजारों का अस्तित्व समाप्त होने की आशंका खत्म – लल्लू सिंह appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button