बाइक चेकिंग करने आई पुलिस तो शख्स ने शुरू किया ड्रामा

दरअसल यह मामला मध्य प्रदेश के डबरा सिटी थाने के सामने का है। वहां पुलिस वाले बाइक चेकिंग अभियान चला रहे थे। यह अभियान प्रदेश के डीजीपी के आदेश पर पूरे 15 दिनों तक चलाया जाना है।

सोशल मीडिया आज के समय में हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। जहां देखो वहां लोग मोबाइल पर वीडियो देखते, फोटो शेयर करते और वायरल ट्रेंड्स का हिस्सा बनते नजर आते हैं। कभी किसी मजेदार वीडियो की वजह से लोग हंस पड़ते हैं तो कभी कोई अजीब या हैरान कर देने वाली घटना सोशल मीडिया पर छा जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मध्य प्रदेश से सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया क्योंकि इसमें जो नजारा दिखा वो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल यह मामला मध्य प्रदेश के डबरा सिटी थाने के सामने का है। वहां पुलिस वाले बाइक चेकिंग अभियान चला रहे थे। यह अभियान प्रदेश के डीजीपी के आदेश पर पूरे 15 दिनों तक चलाया जाना है। इसी दौरान पुलिस वालों ने एक बाइक सवार को रोका और उसकी गाड़ी की जांच करने लगे। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला अचानक अलग मोड़ ले लेता है।

बाइक चेकिंग के दौरान हुआ ड्रामा
वीडियो में साफ दिख रहा है कि करीब चार पुलिस वाले वहां मौजूद थे। जैसे ही पुलिस वालों ने बाइक वाले शख्स को रोका और उसकी गाड़ी की चाबी निकाली तो उस शख्स ने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। पहले तो उसकी पुलिस के साथ बहस हुई और हल्की-फुल्की हाथापाई भी नजर आई। लेकिन इसके बाद अचानक उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

शख्स ने चिल्ला-चिल्लाकर कही अपनी बात
वीडियो में सुना जा सकता है कि वह शख्स चिल्ला कर कह रहा है, “हां रोको, मारो, मारो मुझे, मारो मुझे।” इसके बाद वह “जय भवानी” और “जय बजरंग बली” के नारे जोर-जोर से लगाने लगता है। उसने इतनी जोर से बजरंग बली का जयकारा लगाया कि वहां खड़े लोग भी चौंक गए। यही नहीं जयकारा लगाने के दौरान वह शख्स जोर-जोर से हिलने लगता है और अचानक ऐसा लगता है कि वह बेहोश हो गया हो।

पुलिस वाले को भी नहीं आया समझ
इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे मजाकिया नजर से देख रहा है तो कोई सोच में पड़ गया कि आखिर उस शख्स को अचानक क्या हो गया। पुलिस की मानें तो यह पूरा मामला सिर्फ बाइक चेकिंग का था। अभियान के दौरान जब उस शख्स को रोका गया तो वह हंगामा करने लगा। पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्होंने नॉर्मल तरीके से उसकी गाड़ी की जांच की थी, लेकिन उसने खुद ही इस तरह का व्यवहार करना शुरू कर दिया।

Back to top button