बांध पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, युवक बहा; SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें कर रही तलाश

ढील बांध के ओवरफ्लो से तेज बहाव वाली चादर पर स्टंट कर रहा शराबी युवक संतुलन बिगड़ने से पानी में बह गया। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र स्थित ढील बांध पर एक अज्ञात युवक पानी के बीच स्टंट करते समय बह गया। युवक की तलाश जारी है। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई है। उनके मौके पर पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने शराब पी रखी थी और बांध के ओवरफ्लो से तेज बहाव वाली चादर पर स्टंट कर रहा था। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चेतावनी के बावजूद वह बांध पार करने की कोशिश करता रहा। इस दौरान तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से वह पानी में बह गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। प्रशासन ने मामले की जानकारी एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस को भी दी है। इनके पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वह कहां से आया और किस जगह का रहने वाला है, इस संबंध में पुलिस बांध के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

Back to top button