इन लोगो के बहुत ही शुभ और फलदायी है इस बार की नवरात्रि, जानिए…

लखनऊ। मां दुर्गा का शुभ पर्व नवरात्रि 10 अक्टूबर 2018 बुधवार से प्रारम्भ हो रहा है। इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं साथ ही गज यानी हाथी पर उनका प्रस्थान होगा। यह दोनों ही मंगलमयी संकेत हैं लेकिन इसके अलावा भी इस बार कई श्रेष्ठतम योग निर्मित हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं वो क्या है।

9 दिन की नवरात्रि में दो गुरुवार पड़ेंगे। बता दें की यह अत्यंत शुभ संयोग है क्योंकि गुरुवार सारे दिनों में सबसे उत्तम दिन माना जाता है। साथ ही स्वगृही शुक्र का भी शुभ योग बन रहा है। विशेष योग के चलते ही इस बार नवरात्रि अत्यंत शुभ मानी जा रही है।
ये भी पढे : कालीबाड़ी मन्दिर में कल से प्रारम्भ होंगे नवरात्र उत्सव, बंगाल की लाईट होंगी आकर्षण का केंद्र
इस बार नवरात्रि में 9 दिन राजयोग, द्विपुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग के संयोग भी बन रहे हैं। वहीं इन विशेष योगों में की गई खरीदारी अत्यधिक शुभ और फलदायी रहती है। इस योग-संयोग में पूजा, साधना और आराधना का भी अत्यंत मंगलदायक फल मिलता है।

शुक्र बदलेगा अपनी चाल, 13 से 31 तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

महाष्टमी व्रत- बुधवार, 17 अक्टूबर
महानवमी व्रत- गुरुवार, 18 अक्टूबर
विजयादशमी, नवरात्रिव्रतपारण- शुक्रवार, 19 अक्टूबर

कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

आपको बता दें की अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है। प्रतिपदा तिथि 9 अक्टूबर को सुबह 9 बज कर 16 मिनट से आरंभ होकर 10 अक्टूबर को 7 बज कर 25 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं 10 अक्टूबर को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बज कर 22 मिनट से लेकर 7 बज कर 25 मिनट (1 घंटा 2 मिनट) तक रहेगा।
The post बहुत शुभ और फलदायी है इस बार की नवरात्रि, जानिए शुभ संयोग appeared first on .

Back to top button