Nepal : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 16 की मौत

नेपाल के डडेलधूरा जिले में बस खाई में गिरने से 16 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक डंबर बहादुर केसी ने बताया कि बस डडेलधूरा से डोटी जा रही थी।

क्षेत्र के उग्र्रतारा मंदिर में दर्शन के बाद लौटने वाले श्रद्धालु भी उसमें सवार थे। बस जब डडेलधूरा जिले के रडुवा पहुंची तो खाई में गिर गई।

दस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

पत्रकार खशोगी की हत्या की जिम्मेदार सारी दुनिया है- डोनाल्ड ट्रंप

बेहद खराब सड़क, जर्जर वाहन, पहाड़ी मार्ग, यातायात नियमों के उल्लंघन और चालकों की लापरवाही के कारण नेपाल में आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Back to top button