बस एक क्लिक, और तबाह हो जाएगा पाकिस्तान और चीन

भारत ने सोमवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। मिसाइल का परीक्षण पूर्वाह्न् करीब 11.50 बजे बालासोर तट से मोबाइल लांचर से किया गया। यह मिसाइल का छठा परीक्षण है।
अभी-अभी:सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगायी फटकार, शराब क्यों बंद की
4000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम अग्नि-4 परमाणु क्षमता युक्त मिसाइल है। यह सतह से सतह तक मारने में सक्षम स्वदेशी मिसाइल है। अग्नि-4 मिसाइल 20 मीटर लंबी और 17 टन भारी है। इस मिसाइल की खासियत है कि इसमें पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर लगे हैं। साथ ही यह उड़ान के दौरान होने वाले अवरोधों के दौरान खुद को ठीक एवं दिशानिर्देशित कर सकती हैं।
इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बनाया है। अग्नि-4 मिसाइल का पहला परीक्षण 15 नवंबर 2011 को हुआ था।
भारत ने गत 26 दिसंबर को भी अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था। अग्नि-5 मिसाइल 5,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। इस मिसाइल से पाकिस्तान और चीन दोनों पर हमला किया जा सकता है।





