बदलता साल, बदलता मीडिया का स्वरूप, न्यू मीडिया में नई पहल

वेब मीडिया की देश की एकमात्र पंजीकृत संस्था “वेब मीडिया एसोसिशन” की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित होने के बाद प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग 9 जनवरी 2019, बुद्ववार को नई दिल्ली में होने जा रही है, जिसमे वेब मीडिया के देशभर के चुनिंदा पत्रकार सोशल मीडिया के लिये आगामी रणनीति तय करेंगे,

Dr. Mohammad Kamran
General Secretary

संस्था के संरक्षक तथा लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रसेन ने बताया कि फरवरी में देशभर के वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारो का महासम्मेलन किया जाएगा, जिसमे देश की अनेक शीर्ष हस्तियां भी देश की पहली वेब मीडिया एसोसिशन को सहयोग देने आएगी, इसके अलावा अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर 9 जनवरी को हम देशभर के प्रमुख पत्रकार निर्णय लेंगे

वेब मीडिया एसोसिशन के राष्टीय अध्यक्ष तथा देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि बहुत कम समय मे ही देशभर से वरिष्ठ पत्रकारों को लेकर राष्टीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया, अनेक राज्यो में संयोजक बना दिये गए, अनेक राज्यो में प्रभारी बना दिए गए, इस तरह अनेक राज्यो में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार हो रहा है, हिंदी भाषी राज्यो के अलावा साऊथ के राज्यो में भी संगठन का विस्तार बड़ी तेजी से हो रहा है, समय बदल रहा है, वेब मीडिया का जमाना चल रहा है, आगामी लोकसभा चुनाव में देशभर में यह संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा,

केंद्र सरकार के साथ न कोई मतभेद है न मनभेद: अनुप्रिया

वही संस्था के राष्टीय उपाध्यक्ष तथा प्रभारी एनसीआर प्रभारी श्री नवनीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि फरवरी में संगठन की होने वाली आमसभा पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ेगी,

संस्था के राष्टीय महासचिव डॉ0 मो0 कामरान ने कहा कि इंटरनेट वेब पत्रकारो का यह देश का पहला संगठन है, जिसे पूरे देश मे हाथोंहाथ लिया जा रहा है, जिन राज्यो में वेब मीडिया की पालिसी है, वहां अब हमारी कोशिश होगी कि वेब मीडिया के पत्रकारो को मान्यता भी दी जाए, और जिन राज्यो में वेब मीडिया पालिसी नही है, वहाँ पालिसी बनाने के लिये कार्य किया जाएगा, वेब मीडिया एसो0 ने राज्य भर में राष्टीय कार्यकारिणी बना दी है, इसमे विस्तार होना है, राज्यो में विस्तार होना है, इसलिय जल्द और समय से सदस्यता लेना उचित रहेगा, पूरे देश के वेब मीडिया के लिये यह संगठन पहली बार धरातल पर पंजीकरण के साथ उतरा है,

9 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने के लिये पदाधिकारियों का दिल्ली पहुचना शुरू हो गया है, संस्था के राष्टीय संरक्षक श्री चंद्रसेन, राष्टीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, संस्था के राष्टीय उपाध्यक्ष श्री महावीर जैन- वरिष्ठ पत्रकार चंडीगढ़, राष्टीय उपाध्यक्ष श्री नवनीत कुमार, राष्टीय उपाध्यक्ष श्री इंदिरेश रस्तोगी, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ मो0 कामरान,
हरियाणा से डॉ0 प्रमोद कौशिक, पंजाब से वरिष्ठ पत्रकार श्री अमनदीप मेहरा, राष्टीय कोषाध्यक्ष तथा संयोजक उत्तराखंड श्री अरुण यादव आदि दिल्ली रवाना हो गए है.

Back to top button