बढ़ते प्रदूषण में फेफड़ों को राहत देते हैं ये आहार, डाइट में करें शामिल

आज के इस प्रदूषण के माहौल में सांस लेना बहुत ही मुश्किल काम हो गया है। सांस लेने के साथ फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखना और भी मुश्किल काम हो गया है। दिल्ली जैसे शहरों में तो हालत और भी बद्दतर है। यहां हवा में प्रदूषण के चलते फेफड़ों में कई तरह की समस्याएं हो जाती है। ऐसे में साफ हवा के साथ-साथ खानपान की भी जरुरत है। अगर इसका ध्यान रखा जाए तो इससे बचा जा सकता है। जानिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय:बढ़ते प्रदूषण में फेफड़ों को राहत देते हैं ये आहार, डाइट में करें शामिल

फेफड़ों के स्वस्थ होने की बात करें 20 ग्राम से ज्यादा का फाइबर का सेवन किया जाए तो ये सब काफी सुचारु रुप से काम करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं को रोजाना 20-25 ग्राम और पुरुषों को 30-35 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए। 

वहीं साबुत अनाज का सेवन किया जाए तो भी ये हर रोज फेफड़ों को मजबूत करेगा। इसके लिए फलों और अनाज को साबुत खाने की कोशिश करें। 

मक्का, बीन्स, चौला, राजमा और छोले फेफड़ों के लिए अच्छा भोजन हैं। 

इसके अलावा पपीता, एवाकाडो, नाशपाती, रेस्पबेरी और सेब अच्छा विकल्प है। 

पपीता, एवाकाडो, नाशपाती और सेब आदि भी आहार में शामिल करें। 

ओटमील, बादाम, आटे की ब्रेड और ब्राउन राइस भी फेफड़ों के लिए सही है। 

बदलते मौसम में कई बार ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसमें फेफड़ों के लिए दिक्कतें हो जाती है और हमें इसका आभास भी नहीं होता। बेहतर खानपान और आहार से इससे बचा जा सकता है। रोजाना थोड़ा लाइफस्टाइल में बदलाव करके भी फेफड़ों से बचा जा सकता है। रोजाना सुबह उठकर कसरत करें। अगर कसरत नहीं कर पाते हैं तो सुबह जल्दी उठकर थोड़ी देर वॉक करें। 

अगर सुबह की व्यस्थता ज्यादा हो तो शाम को भी समय निकालकर सैर पर जाया जा सकता है लेकिन सुबह की हवा प्रदूषण मुक्त और साफ होती है इसके लिए शाम से बेहतर सुबक की वॉक फेफड़ों के लिए ज्यादा लाभकारी है। 

Back to top button