फ्रिजीनेस दूर करने के लिए लगाएं दही से बने 5 हेयर मास्क

बालों की फ्रिजीनेस से छुटकारा पाने के लिए दही से बने हेयर मास्क सबसे बेस्ट हैं। इन मास्क से बाल मजबूत बनते हैं और उनमें नेचुरल शाइन आती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प साफ करने में भी काफी मदद करता है। आइए जानें स्मूद बालों के लिए दही से बने 5 हेयर मास्क (DIY Curd Hair Masks)।

चमकदार, मुलायम और मजबूत बाल पाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करना एक बेहतर ऑप्शन है। दही (DIY Curd Hair Masks) एक ऐसी ही चीज है, जो बालों की सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

दही में मौजूद प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स बालों को डैमेज होने से बचाते हैं, रूसी दूर करते हैं और बालों को सॉफ्ट व शाइनी बनाते हैं। आइए जानते हैं दही से बनने वाले 5 हेयर मास्क (Curd Hair Masks for Shiny Hair) के बारे में, जो बालों को स्मूद बनाने में मदद करते हैं।

दही और शहद का हेयर मास्क
फायदे-

बालों को डीप कंडीशनिंग देता है।
ड्राईनेस और फ्रिजीनेस कम करता है।
बालों में नमी बनाए रखता है।

सामग्री-
2 चम्मच दही
1 चम्मच शहद

बनाने की विधि-
दही और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट तक रखने के बाद हल्के शैम्पू से धो लें।

दही और एलोवेरा हेयर मास्क
फायदे-

स्कैल्प को हाइड्रेट करता है।
बालों का झड़ना कम करता है।
डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।

सामग्री-
3 चम्मच दही
2 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि-
दही और एलोवेरा जेल को मिलाकर बालों पर लगाएं। 45 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बेहतर होगी।

दही और नींबू का हेयर मास्क
फायदे-

स्कैल्प की गंदगी साफ करता है।
डैंड्रफ और खुजली से राहत देता है।
बालों को नेचुरल चमक देता है।

सामग्री-
4 चम्मच दही
1 चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि-
दही में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। इस मास्क को सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

दही और अंडे का हेयर मास्क
फायदे-

बालों को प्रोटीन देता है।
बाल मजबूत और घने बनते हैं।
हेयर फॉलिकल्स को रिपेयर करता है।

सामग्री-
2 चम्मच दही
1 अंडा

बनाने की विधि-
अंडे को फेंटकर दही में मिलाएं और बालों पर लगाएं। 30-40 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

दही और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क
फायदे-

बालों को डीप नॉरिशमेंट देता है।
स्प्लिट एंड्स कम करता है।
बालों की चमक बढ़ाता है।

सामग्री-
3 चम्मच दही
1 चम्मच ऑलिव ऑयल

बनाने की विधि-
दही और ऑलिव ऑयल को मिलाकर बालों पर लगाएं। 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

Back to top button