फॉरेंसिक रिपोर्ट में सस्पेंस, 2 और आतंकी मारे गए थे पठानकोट हमले में

pathankot-attack_573d4425d9d35एजेंसी/ नई दिल्ली : नववर्ष के अवसर में खलल डालने वाले पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के मामले में भारत बार-बार आतंकियों की संख्या को लेकर अपनी फजीहत कराता आया है। अब नए डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दो और आतंकी उस दौरान मुठभेड़ में मारे गए थे।

पठानकोट एयरबेस से जो सैंपल लिए गए थे, उससे पता चला है कि यह किसी पुरुष के है। लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो पाया है कि वह दो आतंकी के है या एक। पठानकोट हमले के बाद 4 आतंकियों के शव बरामद किए गए थे। यह रिपोर्ट चंडीगढ़ की सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (सीएफएसएल) ने तैयार की है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मार्च में संसद में सीएफएसएल रिपोर्ट का हवाला देकर यह बयान दिया था कि पठानकोट एयरबेस से जो जला हुआ मैटिरियल मिला था, उसकी जांच से पता लगता है कि यह दो आतंकियों के अवशेष है।

दो आतंकियों की डीएनए रिपोर्ट सरकार और सुरक्षा एजेंसी दोनों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सरकारी दावों से हटकर 2 आतंकियों की संख्या के मामले में रिपोर्ट में कुछ भी स्पष्ट रुप से नहीं कहा गया है।

Back to top button