फेसबुक यूजर के लिए खुशखबरी, फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर कमाओ लाखों!

नई दिल्ली: अब तक आप यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर पैसे कमाते थे, लेकिन बहुत जल्द आप फेसबुक से भी ऐसा कर सकते हैं।

फेसबुक यूजर के लिए खुश खबरी, फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर कमाओ लाखों!

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जल्दी एक ऐसा फीचर लॉन्च करने वाला है जिसकी मदद से वीडियो अपलोड करने वालों की कमाई होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक जल्द  ही ”मिड रोल” एड फॉर्मेट को शुरू करने वाला है। इसके बाद आपके द्वारा अपलोड की गई वीडियो के बीच में एड दिखाई देखा जिससे कमाई होगी।

रिकोड नामक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर कोई वीडियो किसी यूजर के द्वारा पब्लिश किया जाता है यानि अपलोड किया जाता है तथा उसे लोगों द्वारा कम से कम 20 सेकेंड देखा जाता है तो 20 सेकेंड के बाद एक एड भी दिखाया जाएगा और उस एड पर मिलने वाली धनराशि को पब्लिशर को दे दिया जाएगा।

वीडियो से होने वाली कमाई का 55 प्रतिशत हिस्‍सा, अपलोड करने वाले को दे दिया जाएगा, जोकि उतना ही हिस्‍सा है जो यू-ट्यूब द्वारा अपलोड करने वाले को मिलता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक फेसबुक की ओर से कुछ भी जानकारी नहीं प्राप्‍त हुई है।

Back to top button