फेंगशुई के आसान उपाय, जिसे अपनाने से खुलेगा भाग्य और रहेंगे सेहतमंद…

हर कोई अपने घर परिवार को सुखी जीवन और शांति पूर्ण बनाने के कई सारे उपायों को अपनाता हैं। जिससे जीवन में सुख और शांति हमेशा ही बनी रहती हैं। चीनी के फेंगशुई के मुताबिक आपके सोने का स्थान यह तय करता हैं,कि आपका अगला दिन कैसा गुजरने वाला हैं। वही अगर आपको कोई भी व्यक्ति उपहार में फेंगशुई के पौधे को देता हैं। तो वह आपके घर के लिए बहुत ही भाग्यशाली होता हैं। तो आइए जानते हैं,इसी तरह के फेंगशुई के कई शुभ और महत्वपूर्ण वस्तुओं के बारे में जिससे जीवन में खुशियां आ सकती हैं।
आपको बता दें,कि फेंगसुई में तीन टांगों वाला मेढ़क बहुत ही शुभ और लाभदायक भी माना जाता हैं। मुंह में सिक्के लेकर तीन टांगों वाला मेढ़क की उपस्थिति घर परिवार में बहुत ही अवश्यक होती हैं। वही इस फेंगसुई के तीन टांगों वाले मेंढ़क को अपने घर के अंदर मुख्य दरवाजे के आसपास ही रखना चाहिए। यह बहुत ही शुभ माना जाता हैं।
वही चीनी फेंगशुई के मुताबिक घर में कभी भी जूतों को पहन कर प्रवेश नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं,कि जूते अपने साथ पूरे दिन की सारी चिंताओं और तनाव को लेकर आते हैं। इसलिए इन्हें घर के अंदर नहीं ले जाना चाहिए यह अशुभ माने जाते हैं। ऐसा करने से यह घर में नकारात्मकता को बढ़ा देते हैं। जिससे घर परिवार में खुशियों की कमी हो जाती हैं और आर्थिक संकट भी आ जाता हैं। वही फेंगशुई के मुताबिक घर को हमेशा ही व्यवस्थित ढ़ग से ही रखना चाहिए इससे घर परिवार में खुशियां आती हैं और बीमारियों में भी कमी होती हैं।





