दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘xXx’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए खुश खबरी हैं। दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘xXx: Return Of Xander Cage’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में विन डीजल के साथ दीपिका पादुकोण का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है।xxx-return-of-xander-cage

फिल्म ‘xXx’ का ट्रेलर रिलीज

दीपिका का ये अलग अंदाज उनके फैन्स को जरूर पसंद आएगा। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को एक पोस्टर भी रिलीज किया था। बाद में एक टीजर भी दीपिका ने फैन्स के साथ शेयर किया था। दोनों में ही दीपिका का अंदाज सभी को पसंद भी आया था।

आपको बता दें कि फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम सेरेना है जो कि हाईली क्लासिफाइड ट्रिपल एक्स ऑपरेटिव है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में दीपिका, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में भी पहुंची थीं।

‘xXx: Return Of Xander Cage’ का प्रोमो इसी शो पर रिलीज किया गया था। हालांकि फिल्म की रिलीज के लिए आपको करना होगा जनवरी तक का इंतजार। जिसमें दीपिका का होगा मस्त अंदाज। भारत में ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलगू भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

फिलहाल आप देखिए फिल्म का ट्रेलर…

Back to top button