फिर पीक आवर में मजेंटा लाइन ठप होने से, नोएडा-गाजियाबाद के हजारों यात्री बढ़ी परेशानी

 दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों की भी लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर मंगलवार सुबह हजारों यात्रियों को परेशानी का सामने का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी के चलते बॉटनिकल गार्डन पर मेट्रो ट्रेन 15 मिनट से भी अधिक अंतराल पर चली। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि मेट्रो ट्रेन के देरी से चलने की वजह क्या रही?

बता दें कि मंगलवार सुबह नोएडा-गाजियाबाद से बॉटनिकल पहुंचे लोगों को 15 मिनट के अंतराल पर मजेंटा लाइन के लिए ट्रेनें मिलीं, हालांकि इस रूट पर 5 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें मिलती हैं। 

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं कि मंजेटा लाइन पर इस तरह की दिक्कत लोगों को झेलनी पड़ी हो, इससे पहले भी कई बार दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण यात्रा करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ चुका है। यहां पर बता दें कि मजेंटा लाइन दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में जनकपुरी पश्चिम को नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से जोड़ती है। इस रूट पर गाजियाबाद और नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा के यात्रियों की संख्या अधिक है। जाहिर है अगर किसी भी मेट्रो के आने या जाने के समय में थोड़ी भी देरी होती है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Back to top button