फायर से खेल रही थी लड़की, तभी अचानक चेहरे में लगी आग

वीडियो की शुरुआत काफी नॉर्मल लगती है। एक लड़की काले कपड़ों में नजर आती है, हाथ में जलती हुई स्टिक पकड़े हुए। बैकग्राउंड में ड्रमर और दूसरे लोग म्यूजिक बजा रहे होते हैं, जिससे माहौल जोशीला लगता है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। यह वीडियो एक फायर परफॉर्मेंस का है, जहां एक लड़की ने दर्शकों के सामने आग से खेलते हुए स्टंट करना शुरू किया। लेकिन देखते ही देखते यह खेल एक बड़े हादसे में बदल गया। लपटों ने सीधे लड़की का चेहरा घेर लिया और उसके बाल तक आग की चपेट में आ गए। वीडियो इतना खतरनाक है कि देखने वाले भी दंग रह गए। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत काफी नॉर्मल लगती है। एक लड़की काले कपड़ों में नजर आती है, हाथ में जलती हुई स्टिक पकड़े हुए। बैकग्राउंड में ड्रमर और दूसरे लोग म्यूजिक बजा रहे होते हैं, जिससे माहौल जोशीला लगता है। लड़की आत्मविश्वास से फायर स्टिक को हवा में घुमाती है। शुरुआत में सब कुछ शानदार दिखता है और दर्शक भी परफॉर्मेंस का मजा ले रहे होते हैं।
फायर स्टंट कर रही लड़की के साथ हुआ हादसा
लेकिन अचानक ही खेल पलट जाता है। स्टिक से उठी आग की लपटें सीधी लड़की के चेहरे की ओर बढ़ जाती हैं। पल भर में उसके मुंह पर आग फैल जाती है। यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास खड़े लोग भी हक्के-बक्के रह गए। लड़की बुरी तरह घबरा जाती है और तुरंत आग को बुझाने की कोशिश करने लगती है।
महिला ने की बुझाने की कोशिश
इस दौरान वहां मौजूद एक महिला तेजी से आगे बढ़ती है और अपने कपड़े से लड़की के चेहरे पर लगी लपटों को दबाकर बुझाने की कोशिश करती है। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार आग बुझ जाती है। हालांकि इस दौरान लड़की के बाल भी झुलस जाते हैं और उसका चेहरा बुरी तरह झुलस जाता है। वीडियो को देखने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर समय रहते मदद न मिलती, तो लड़की की जान तक जा सकती थी।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह के खतरनाक स्टंट कभी भी करने नहीं चाहिए, क्योंकि यह जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। कुछ ने लिखा कि मनोरंजन के चक्कर में इंसान अक्सर अपनी जान जोखिम में डाल लेता है और यही वजह है कि ऐसे हादसे हो जाते हैं। वहीं, कई लोगों ने उस महिला की तारीफ की, जिसने बिना देर किए लड़की की मदद की और उसकी जान बचाई।