फांसी से पहले ही परवेज मुशर्रफ को लेकर आयी बड़ी खबर, दुबई के इस हॉस्पिटल में हो…

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को हाई कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है. 3 नवंबर, 2007 को देश में इमरजेंसी लगाने के जुर्म में परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था. मुशर्रफ को 31 मार्च, 2014 को देशद्रोह का दोषी ठहराया गया था.

एक समय पूरे पाकिस्तान में अपनी हुकूमत चलाने वाले परवेज मुशर्रफ को अब मौत की सजा सुना दी गई है. इससे पहले परवेज मुशर्रफ ने लाहौर हाईकोर्ट (एलएचसी) में एक याचिका दायर कर इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत के समक्ष मुकदमे की लंबित कार्यवाही पर रोक लगाने का आग्रह किया था. आइए जानते हैं आखिर परवेज मुशर्रफ वर्तमान में कहां और किस हालत में हैं? पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ फिलहाल दुबई में हैं. परवेज मुशर्रफ दुबई के अमेरिकन हॉस्पिटल में भर्ती हैं. वह हार्ट और ब्लड प्रेशर की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: CAB विरोध पर मोदी ने दी खुली चुनौती, कहा-दम है तो कांग्रेस इसकी वापसी का…

पिछले दिनों ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की तरफ से उनकी एक तस्वीर भी जारी की गई थी जिसमें वह  बीमार और कमजोर दिख रहे थे. 18 मार्च 2016 को परवेज मुशर्रफ इलाज के लिए दुबई चले गए थे हालांकि उन्होंने कुछ हफ्तों के भीतर अपनी मातृभूमि पर लौटने का वादा किया था. इस दौरान भी पाकिस्तान की कोर्ट में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चल रहा था. हालांकि, बाद में मुशर्रफ ने कहा कि वह पाकिस्तान लौटने के लिए तैयार थे लेकिन गिरफ्तारी के डर से उन्होंने अपना मन बदल लिया.

मई 2018 को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने विशेष अदालत के आदेश के तहत मुशर्रफ से उनका पहचान पत्र और पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था. पाकिस्तान की विशेष अदालत को 2018 में सूचित किया गया कि इंटरपोल ने मुशर्रफ के यूएई से प्रत्यर्पण को लेकर रेड वॉरेंट जारी करने से इनकार कर दिया है जहां पर वह साल 2016 से रह रहे हैं.

 

Back to top button