फरहाना नहीं, बिग बॉस19 की इस कंटेस्टेंट को बहू बनाना चाहती हैं कुनिका सदानंद

बिग बॉस 19 के फैमिली वीक एपिसोड में कुनिका सदानंद के बेटे अयान आए जिनको देखते ही पहले एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं और फिर उन्हें बताया कि उन्होंने बहू ढूंढ ली है। यह सुनते ही अयान शरमाने लगे।
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के घर में इस हफ्ते फैमिली वीक एपिसोड दिखाया जाएगा। शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले एंट्री कर रहे हैं। सबसे पहले कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के बेटे अयान आए। अयान को देखते ही कुनिका पहले इमोशनल हो गईं और फिर बताया कि उन्होंने बहू ढूंढ ली है।
कुनिका सदानंद के बेटे अयान पहले भी बिग बॉस में आ चुके हैं। उस वक्त वह कुनिका को सपोर्ट करने के लिए वीकेंड का वार में आए थे और उन्होंने फरहाना भट्ट के साथ छोटी चिट-चैट की थी जिसके बाद लोग उन्हें एक साथ देखने के लिए काफी बेताब थे। मगर अयान की मां ने तो अपने बेटे के लिए कुछ और ही सोच रखा है।
कुनिका ने इस एक्ट्रेस को चुना बहू
जी हां, कुनिका सदानंद अपने घर की बहू जिसे बनाना चाहती हैं, वो फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) नहीं हैं। बिग बॉस 19 का हालिया प्रोमो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही अयान घर में आते हैं, कुनिका इमोशनल हो जाती हैं। वह अपनी मां से बोले- ऐसा लग रहा है कि सांस ले पा रहे हैं अभी। इसके बाद उन्होंने अयान से बताया कि वह किसे अपनी बहू बनाने की फिराक में हैं, वो अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) हैं।
अशनूर और अयान की छूटी हंसी
कुनिका सदानंद ने गार्ड एरिया में कहा, “यह 24 साल की हैं और तुम 26 साल के हो तो बहू बनाने का चक्कर है।” बीच में गौरव खन्ना कूदे और बोले कि और भी लड़कियां हैं घर में, लेकिन सभी रिजेक्टेड हैं। वह कहती हैं कि सिर्फ अशनूर सही है। यह सुनते ही अशनूर और अयान के चेहरे लाल हो जाते हैं और दोनों हंसने लगते हैं।
इसके बाद अयान बाकी घरवालों से बात करते हैं। उन्होंने सभी को स्टार्स बताया। इसके बाद घर में खूब मस्ती हुई। अयान के आने से घर का माहौल काफी चेंज हो गया है। अयान के बाद शो में अशनूर कौर के पापा और बाकी कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक करके आएंगे।





