प्रोटीन से भरपूर हैं ये साउथ इंडियन डिशेज

साउथ इंडियन डिशेज, जो आमतौर पर हल्के माने जाते हैं, अंडे जैसे प्रोटीन से भरपूर सामग्री के साथ और भी पौष्टिक बन जाते हैं। अंडा एक बेहतरीन प्रोटीन सोर्स है। इसलिए उससे बनी ये साउथ इंडियन डिशेज आपके शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

साउथ इंडियन खाने को अक्सर हल्का और आसानी से पचने वाला माना जाता है, लेकिन जब उसमें अंडे जैसे प्रोटीन से भरपूर इंग्रेडिएंट शामिल हो जाएं, तो यह और भी पौष्टिक बन जाता है। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, जिसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं।

साउथ इंडिया में अंडे को ट्रेडिशनल डिशेज के साथ इस तरह मिलाया जाता है कि टेस्ट भी कमाल का होता है और सेहत को भी भरपूर फायदा मिलता है। फिर देर किस बात कि आइए जानते हैं ऐसी कुछ साउथ इंडियन अंडा डिशेज के बारे में जो हर उम्र के लिए परफेक्ट होंगी।

प्रोटीन से भरपूर साउथ इंडियन डिशेज

अंडा डोसा- डोसा बैटर पर सीधे अंडा फोड़कर पकाया जाता है, जो इसे क्रिस्पी बाहर और सॉफ्ट अंदर बनाता है। यह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इसे प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती के साथ सर्व किया जाता है।

अंडा पोडिमास- यह एक तमिल स्टाइल स्क्रैंबल्ड एग डिश है जिसमें हल्का सा नारियल और सरसों के दाने का तड़का लगाया जाता है। यह हल्की, स्वादिष्ट और हेल्दी साइड डिश होती है।

अंडा रोस्ट- अंडा रोस्ट तैयार करने के लिए उबले हुए अंडे को प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और मसालों के साथ एक अर्ध शुष्क डिश में भूनकर तैयार किया जाता है। इसे साइड डिश के रूप में खाया जाता है।

अंडा मसाला फ्राई- इसमें उबले अंडों को मसालों के साथ हल्का तला जाता है। ऊपर से धनिया पत्तियों की गार्निश इसे और भी टेस्टी बनाती है।

अंडा पुट्टू- केरल की स्टीम्ड राइस फ्लौर डिश पुट्टू में ग्रेटेड अंडा और नारियल मिलाया जाता है। यह एक हाई-फाइबर और हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।

अंडा इडली- इडली बैटर में फेंटा हुआ अंडा मिलाकर इडली के सांचें में पकाया जाता है। ये एक नॉर्मल इडली से ज्यादा सॉफ्ट, स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती है।

अंडा कुझांबु- यह प्याज,टमाटर की ग्रेवी में उबले अंडे को पकाकर तैयार की गई एक तरह की साउथ इंडियन ग्रेवी है जिसमें इमली और मसालों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है। अंडों के साथ यह और भी हेल्दी बन जाती है।

अंडा बिरयानी- उबले अंडों के साथ पके लंबे दाने वाले चावल, मसालों और तले हुए प्याज का यह कॉम्बीनेशन टेस्ट और प्रोटीन दोनों से भरपूर होता है।

इन डिशेज को अपनी डाइट में शामिल करके आप हर दिन टेस्ट का आनंद लेते हुए शरीर को जरूरी प्रोटीन भी दे सकते हैं। इसलिए हमेशा हेल्दी रहिए और टेस्टी खाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button