बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, पुरानी रंजिश का संदेह

क्राइम डेस्क। मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने 27 साल के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस को संदेह है कि पुरानी रंजिश इस हत्या की वजह हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें: हिंसा के शिकार बच्चों के पढ़ाई छोड़ने की संभावना अधिक
पुलिस ने आज बताया कि विनोद कुमार की बुआडा खुर्द गांव में कल शाम हत्या कर दी गई थी। कुमार का शव और उसका दुपहिया वाहन एक जंगल से बरामद किया गया। एक अन्य घटना में जिले के चपार पुलिस थाने के अंतर्गत जयभगवानपुर गांव में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर जहर देकर उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।





