ओबामा ने उपराष्ट्रपति को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर चौंकाया…

अमरीका के राष्ट्रपति बराक आेबामा ने उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया।बाइडेन आठ वर्षों से व्हाइट हाउस में आेबामा के सहयोगी रहे हैं।आेबामा ने 74 वर्षीय बाइडेन को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में डेलावेयर के पूर्व सीनेटर को ‘‘अमरीका का सबसे अच्छा उपराष्ट्रपति’’और‘‘अमरीकी इतिहास का शेर’’बताया।

Jio का बड़ा धमाका: लाँच किया 999, 1500 रुपये का 4G स्मार्टफ़ोन, मार्केट में मचा तहलकाअभी अभी: सोने-चांदी में हुई भारी गिरावट, लेने के लिये दुकानों पर लगी लम्बी भीड़

हालांकि,ओबामा का यह कदम सरप्राइज कर देने वाला रहा। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बिडेन भावुक भी हो गए।बाइडेन ने ही ओसामा बिन लादेन को मारने की स्ट्रैटजी तैयार की।साथ ही,अमरीकी इकोनॉमी में तेजी लाने का प्लान बनाया।आेबामा ने कहा,‘‘मैं राष्ट्रपति के रूप में आाखिरी बार हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ को प्रदान करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं।

’’सम्मान पाकर अभिभूत हुए बाइडेन ने कहा कि वह जिस सम्मान के हकदार हैं, यह सम्मान उसकी तुलना में कहीं अधिक बड़ा है।उन्होंने आेबामा से कहा,‘‘मैं आपका आभारी हूं।मैं आपकी दोस्ती का आभारी हूं।मैं आपके परिवार का आभारी हूं।’’आेबामा ने कहा,‘‘साढ़े आठ वर्ष पहले मैंने जो को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना था।उसके बाद कभी एक पल भी एेसा नहीं आया जब मुझे अपने उस निर्णय पर संदेह हुआ हो।यह सबसे अच्छा चुनाव था,सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि अमरीकी लोगों के लिए भी।’’ 

Back to top button