प्रेमी के साथ चंपत हो गयी आठ बच्चों की मां, एक बच्‍चे को ले गई साथ

शामली। उत्तर प्रदेश में शामली के गढीपुख्ता इलाके के गांव पलठेडी से आठ बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर का सामान लेकर चंपत हो गयी।

महिला एक बच्चे को अपने साथ ले गयी। पीडित पति ने पुलिस को तहरीर दे पत्नी की बरामदगी की गुहार लगायी है। गढीपुख्ता इलाके के गांव पलठेडी के एक ग्रामीण की करीब तीस साल पूर्व कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से शादी हुई थी। दंपत्ति के आठ बच्चे हुए जिनमें से चार की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। शनिवार को ग्रामीण अपने किसी बीमार रिश्तेदार को लेकर देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल गया था।
पुलिस ने आज यहां कहा कि पति की अनुपस्थिति में पत्नी, प्रेमी के साथ घर का सारा सामान लेकर चंपत हो गयी। महिला तीन बच्चों को घर पर ही छोड गयी जबकि सबसे छोटे बच्चे को अपने साथ ले  गयी। देर शाम जब पति घर वापस लौटा तो पत्नी व घर का सामान गायब देखकर उसके होश उड गए। बच्चों से पूछताछ पर पता चला कि मां किसी व्यक्ति के साथ चली गयी। पति का कहना था कि करीब 15 दिन पूर्व भी उसकी पत्नी अपने ही गांव के प्रेमी के साथ चली गयी थी लेकिन गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दबाव देकर पत्नी को वापस भिजवा दिया था।
The post प्रेमी के साथ चंपत हो गयी आठ बच्चों की मां, एक बच्‍चे को ले गई साथ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button