
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान 6 मई 2019 को होगा. सभी राजनीतिक दल जमकर अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. इस बीच प्रियंका गांधी से आजतक ने खास बातचीत की. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी से कोई कड़ा मुकाबला नहीं है. राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे सवालों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जो बीजेपी ने उठाया है, वो मजाक है. असली मुद्दा बेरोजगारी और किसान है. विदेश नीति को लेकर प्रियंका ने कहा कि आपकी(पीएम मोदी) नीतियां हवा में उड़ रही हैं. आप गए अमेरिका, जापान में ढोल बजाए, पाकिस्तान में बिरयानी खाई.
Back to top button