खड़ी देखती रहीं प्रियंका गांधी, और आपस में ही हाथापाई करने लगे कांग्रेसी

मेरठ। नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध को लेकर प्रियंका गांधी की पार्टापुर यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रियंका, 20 दिसंबर को #CitizenshipAmendmentAct के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए वहां गईं थीं।

प्रियंका गांधी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे प्रियंका की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। किसी तरह प्रियंका ने उन्हें शांत कराया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर में उन पीड़ितों से मुलाकात की जो पुलिस की लाठियों के शिकार हुई थे, ये वो पीड़ित हैं जिन्‍हें नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में पुलिस ने पीटा था।

Also Read : प्‍याज की कीमतों में आई भारी कमी, अब इतने रुपए किलो हुआ

दरअसल 20 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया, इस दौरान जबरदस्त पत्थरबाजी हुई। कई गाड़ियों को फूंक दिया गया, देना बैंक में तोड़फोड़ की गयी, हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, इसी लाठीचार्ज के शिकार लोगों से मिलने प्रियंका गांधी पहुंचीं।

Also Read : श्री ननकाना साहिब हमले पर चुप्पी से लोगों ने सिद्धू को घेरा, कहा…

प्रियंका ने रुकैया परवीन नामक उस युवती से भी मुलाकात की जिसकी शादी होने वाली है। रुकैया के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके घर में घुसी और बहुत सारा समान ले गयी। प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने पुलिस की ओर से हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को चिट्ठी भी लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button