प्रियंका गांधी के रायबरेली आगमन पर छिड़ा पोस्टर वार, गांधी परिवार पर बोला हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली आगमन के साथ ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से लेकर पूरे शहर में सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्टर लगाए गए हैं।प्रियंका गांधी के रायबरेली आगमन पर छिड़ा पोस्टर वार, गांधी परिवार पर बोला हमला

पोस्टर पर लिखा गया है, ‘रायबरेली मा जब-जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दीन रहै वोट, लेकिन प्रियंका, सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन, रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई।’

दरअसल, प्रियंका गांधी आज (बृहस्पतिवार) को रायबरेली दौरे पर हैं। जहां भुएमऊ गेस्ट हाउस में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उन्हें बूथ जीतने के टिप्स देंगी। वह दोपहर 12 बजे से विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। सदर, ऊँचाहार, सरेनी, हरचंदपुर के बाद बछरांवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगी।

इसके पहले वह बुधवार को अमेठी में थीं और लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए। प्रियंका ने कहा, यदि पार्टी कहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने इस सवाल को टाल दिया कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button